Ad
Expert Reviews

Galaxy S26 Ultra Review: सैमसंग का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन इस समय बाजार में काफी चर्चा में है. इस बार इस फोन के डिजाइन में थोड़ा बदलाव तो किया ही है साथ कुछ ऐसे फीचर्स को भी शामिल किया है जो यूजर्स को आकर्षित करने का भी दम रखते हैं. इस फोन को इस्तेमाल करते हुए करीब एक महीना हो चुका है. फोन के हर पहलू को हमने टेस्ट किया है. अगर आप भी खरीदने जा रहे हैं नया Galaxy S26 Ultra तो ये रिव्यू आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. आपको ये फोन लेना चाहिए या फिर नहीं? आइये जानते हैं...
डिजाइन और डिस्प्ले
नए Galaxy S26 Ultra में एल्युमिनियम फ्रेम देखने को मिलता है इसकी मोटाई 7.9mm है. यह राउंडेड कार्नर के साथ आता है. यह बेहद प्रीमियम नजर आता है और इसका टच और फील भी इम्प्रेस करता है. यह हल्का और स्लिम है.फोन की बिल्ड क्वालिटी शानदार है, पानी और धूल से भी इसे सेफ्टी मिलती है. फोन के रियर में कैमरा सेटअप मिलता है जिसका डिजाइन साफ़-सुथरा है लेकिन कैमरा उभरा हुआ है.
फोन में 6.9 इंच का LTPO एमोलेड 2X डिस्प्ले दिया है जो स्मूथ होने के सतह ब्राइट और चटक कलर्स के साथ आता है. फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और HDR10+ का सपोर्ट दिया है. इसमें पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स तक जाती है. फोन का डिस्प्ले वाकई कमाल है. धूप में भी डिस्प्ले बेहतर रहता है और आप आसानी से स्क्रीन को रीड कर सकते हैं.
प्राइवेसी डिस्प्ले
इस फोन का सबसे खास फीचर इसका प्राइवेसी डिस्प्ले है. जिसकी वजह से अगल-बगल के लोग अब आपके फोन ताक – झांक नहीं कर पाएंगे क्योंकि स्क्रीन ब्लैक हो जाती है. सेफ्टी के के लिहाज से यह फीचर अच्छा है. फोन में OTP से लेकर बैंकिंग के कामों के दौरान यह फीचर जानकारियों को सुरक्षित बनाता है. इतना ही नहीं मैनुअली भी आप OTP और अन्य जरूरी नोटिफिकेशन तक को छुपा सकते हैं. हालांकि प्राइवेसी डिस्प्ले ऑन करने पर डिस्प्ले की क्वॉलिटी कम भी लगती है, लेकिन मैक्सिमम सेटिंग्स चुनने पर डिस्प्ले की क्वॉलिटी बदल भी जाती है.
कैमरा परफॉरमेंस
नए Galaxy S26 Ultra में फोटोग्राफी और वीडियो शूट के लिए इसके रियर पैनल में 200MP का वाइड एंगल, 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस 10MP का 3X टेलीफोटो और 50MP 5X टेलीफोटो लेंस दिया गया है. इसके अलावा सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 12MP का कैमरा दिया है. इस फोन से आप हाई क्वॉलिटी इमेज कैप्चर कर सकते हैं। कम रोशिनी में भी अच्छे रिजल्ट मिलते हैं. अगर आप वीडियो बनाने का शौक रखते हैं तो यह फोन आपको निराश होने का कोई मौका ही नहीं देगा. क्वालिटी के मामले में यह DSLR को कड़ी टक्कर देने का दम रखता है. इसमें RAW मोड भी दिया गया है.
कैमरा इंटरफेस में कई दिलचस्प फीचर्स देखने को मिलेंगे. सबसे मजेदार इसका Horizontal Lock लगा वीडियो का फीचर है. वीडियो शूट के दौरान ये फीचर काफी मजेदार रहता है. खास बात ये है कि 360 डिग्री रोटेट करने के बावजूद सबजेक्ट हिलता नहीं है.वीडियो स्टेब्लाइजेशन अच्छे से काम करता हैं.
AI का असली मज़ा
सैमसंग लगातार स्मार्टफोन में AI को हर बार बेहतर कर रहा है. इस मामले में इसने Apple को भी काफी पीछे छोड़ दिया है. जब आप इस फोन को यूज़ करेंगे तो आप जान पायेंगे कि Galaxy AI के ज्यादातर फीचर्स प्रैक्टिकल हैं.इस फोन में लाइव ट्रांसलेट भी दिया है. इतना ही नहीं रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन भी इसमें मिलता है.इसके अलावा स्मार्ट स्कैम डिटेक्शन भी काम करता है. इतना ही नहीं इस फोन में Now Nudge फीचर मिलता है जो आपके इस्तेमाल को समझकर आपको सुझाव देता है.
अच्छी बात यह है कि कई एआई टूल्स बिना इंटरनेट भी काम कर जाते हैं. इससे रोज के काम में रुकावट नहीं आती. मैंने नोट्स के साथ इसे काफी इस्तेमाल किया. Galaxy AI खुद नोट्स का छोटा सार बना देता है. लंबी चैट या मीटिंग की बातें जल्दी समझ में आ जाती हैं. स्मार्ट रिप्लाई भी काम के हैं. जल्दी जवाब देना आसान हो जाता है. AI का बड़ा रोल कैमरा में भी नजर है. AI Photo Assist और AI Eraser जैसे टूल्स काफी सॉलिड काम करते हैं और अनचाहे ऑब्जेक्ट को आसानी से हटा सकते हैं.
परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ
परफॉरमेंस के मामले में एक बार फिर Samsung ने साबित कर दिया कि उससे बेहतर कोई नहीं. नया Galaxy S26 Ultra बेहद स्मूथ और फ़ास्ट है. गेमिंग के दौरान यह कहीं से भी स्लो या हैंग नहीं होता. हैवी टास्क में भी शिकायत का मौका नहीं मिलता. फोन में 3nm बेस्ड Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगाया है. हमारे पास इसका 12GB वाला वेरिएंट है.
मल्टीटास्किंग के दौरान यह स्मूथ रहता है और काम को बहुत आसानी से कर देता है. ऐप्स भी फ़ास्ट ओपन होते हैं.
Galaxy S26 Ultra में 5000mAh की बैटरी दी गई है. खास बात ये है कि इसमें नया 3nm चिप और बढ़िया पावर मैनेजमेंट अच्छा फर्क दिखाते हैं.एक बार फुल चार्ज करने पर यह फोन एक दिन आराम से निकाल देता है. यह करीब 15-16 घन्टे आराम से चल जाता है. इस फ़ोन में 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है
नतीज
सैमसंग का नया Galaxy S26 Ultra एक पावरफुल और इंटेलिजेंट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है. इसमें अच्छे फीचर्स हैं. AI बेहतर ढंग से काम करता है. कैमरा परफॉरमेंस भी निराश होने का मौका नही देता. प्राइवेसी डिस्प्ले ऑन करते ही डिस्प्ले व्यूइंग क्वॉलिटी थोड़ी सी खराब जरूर लगती है लेकिन उम्मीद है आगे इसे अपडेट करके बेहतर किया जाएगा.
Comparos Rating: 4.5/5
Follow Us:
Ad

Honor Reportedly Testing 11,000mAh Battery for Future Device
16-Apr-2026 06:20 AM

दुनिया का सबसे सस्ता फ्लिप स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, Samsung को मिलेगी टक्कर!
10-Apr-2026 12:11 PM

Spotify Rolls Out Global Option to Disable Video Content Across All Platforms
10-Apr-2026 06:00 AM

One Piece Season 3 Confirmed by Netflix, Expected Release Around 2027
07-Apr-2026 10:00 AM

BSNL Freedom Plan Returns: Rs 1 SIM With 30-Day Validity, Unlimited Calls, and 2GB Data Daily
07-Apr-2026 10:00 AM

Oppo K15 Pro Series to Launch on April 1 with Gaming-Focused Features
26-Mar-2026 10:04 AM
Ad
View All

Samsung Galaxy S26 Ultra Review: AI से लेकर प्राइवेसी डिस्प्ले है सबसे खास, जानें कैसी है परफॉरमेंस

Vivo V70 Elite Review 2026: Price in India, Specs, Features

Asus Zenbook 14 UM3406G Review: All New Thin and Light Ai Laptop

Realme P4 Power 5G First Impressions: Massive Battery and Power

Brother MFC-J5855DW Printer Review 2026: Features, Specs, Performance

Haier H5E Series 4K Ultra HD Smart Google TV Review: Price and specification

LG Window Ac vs. Carrier Esko Neo 5-Star ACs Comparison

New UPI Rules from April 1, 2025: What’s Changing and How to Prepare

Swiggy Instamart Revolutionizes Shopping with 10-Minute Smartphone Delivery Across India

How to Protect Your WhatsApp Account from Hackers in 2025

Samsung Galaxy A26 5G – Price Out in India

Made-in-India Smartphone Shipments Surge 6% in 2024: Apple and Samsung Lead the Charge
Ad
Ad
Ad